झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी। मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की आवासीय और शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 61.50 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें 272 बेड क्षमता का यूजी गर्ल्स हॉस्टल, 64 बेड का पीजी गर्ल्स हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग शामिल है। इनके तैयार होने से छात्राओं को परिसर में ही सुरक्षित आवास मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। एमबीबीएस की सीटें बढ़ने से छात्राओं की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में मौजूदा हॉस्टल की क्षमता कम पड़ने लगी थी। इसे देखते हुए करीब 26 करोड़ रुपये से 272 बेड का यूजी गर्ल्स हॉस्टल बनाया जा रहा है। वहीं, 6.50 करोड़ रुपये से 64 बेड का पीजी गर्ल्स हॉस्टल तैयार हो रहा है। इससे पीजी छात्राओं को नाइट ड्यूटी औ...