झांसी, सितम्बर 30 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कोतवाली, स्वॉट, सर्वलांश टीम ने ई-रिक्शा चालक से हुए लूटपाट से परदा हुआ। मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को धर-दबोचा। जवाबी कार्रवाई एक पुलिस की गोली से घायल हो गया। इनके पास से लूटे गए रुपए, मोबाइल सहित अन्य बरामद किया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। आईटीआई सिद्धेश्वर नगर के रहने वाले नरेन्द्र ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि बीती 28 सितंबर की रात वह ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। तभी धोबीघाट चौकी क्षेत्र बड़ागांव गेट के पास उससे दो हजार रुपए, मोबाइल फोन छीन लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू की। इसी कड़ी में बुधवार तड़के पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर रोडमैप तैयार कर बदमाशों को ं ट्रेस किया गया। बदमाशां की घेराबंदी की गई। तभी बाइक सवार बदमाशो...