Jhansi News: मिल की गद्दी से दो लाख कैश, लैपटॉप ले गए चोर
झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत डाकखाना चौराहा पर बदमाशों ने दाल मिल को निशाना बनाया। दरवाजे तोड़कर घुसे चोर गद्दी के लॉकर से दो लाख रुपए, जरूरी कागजात, लैपटॉप लेकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊरानीपुर निवासी राजकुमार सेठ की थाने के पास डाकखाना चौराहा पर दाल मिल है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह गुरुवार की रात गद्दी पर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। तभी बदमाश फाटक तोड़कर घुसे। इसके बाद उन्होंने अलमारी के ताले तोड़े। गद्दी का लॉकर तोड़ा। उसमें रखे हजारों रुपए, जरूरी कागजात लेकर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब वह गद्दी पर पहुंचे, तो अंदर जाने वाला दरवाजा टूटा हुआ मिला। अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। गद्दी का ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.