झांसी, अगस्त 2 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला आरामशीन के आंबेडकर नगर में 23 वर्षीय युवक ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव खिरकन व हाल मोहल्ला आरामशीन आंबेडकर नगर निवासी ओमप्रकाश यादव खेतीबाड़ी करते हैं। उनका 23 वर्षीय बेटा सोनू यादव उर्फ अजय भी उसमें हाथ बंटाता था। शनिवार की रात वह कमरे में सो रहा था। जबकि उसकी मां विद्या, बड़ा भाई विजय और बहन संतोष यादव बत्ती जाने के बाद बाहर सो रहे थे। तभी वह जागा। उसने मां की साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। रविवार को जब परिजन जागे तो सोनू की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो दंग रह गए...