झांसी, अगस्त 5 -- Jhansi News: झांसी। झांसी पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। नबाबाद थाना पुलिस ने मेडिकल बाईपास इलाके से महिला समेत दो गांजा तस्कर को पकड़ा है। उनके पास से 3 किलो 234 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय निखिल कुमार, संगीता कुमारी, सोनवीर सिंह सहित अन्य पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम मेडिकल बाईपास स्थित झांसी स्वागत गेट के पास पहुंची। जहां महिला समेत दो लोग को पकड़ा। थाना पुलिस के अनुसार उन्होंने अपना नाम फैजल निवासी सैंयर गेट व रिजवाना पत्नी स्व. शाहिद खान निवासी मेडिकल बाईपास बताया है। इनके पास से तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3 किलो 234 ग्राम अवैध गांजा बरामद...