Jhansi News: महिला-युवक ने ई-रिक्शा चालक को पीटा
झांसी, सितम्बर 9 -- Jhansi News: झांसी। किसी बात को लेकर हुए विवाद में महिला और युवक ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। उसने माफी मांगी लेकिन, आक्रोशित महिला और युवक लगातार पकड़कर थप्पड़ों की बारिश करते रहे। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरन कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। वीडियो पर गौर करें तो एक महिला और एक युवक, ई-रिक्शा चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। सड़क के बीच हुए विवाद से मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला किसी टक्कर या किसी अन्य विवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.