झांसी, सितम्बर 29 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता । एस पी आई इंटर कॉलेज में प्रादेशिक विद्यालयीय मलखंभ प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में आगरा मेरठ बरेली मिर्जापुर वाराणसी चित्रकूट मुरादाबाद एवं झांसी सहित 8 मंडलों ने प्रति भाग किया। बालक वर्ग में 72 तथा बालिका वर्ग में 39 कुल 111 खिलाड़ी प्रतिभाग किए। जिसमें अंडर 14 में प्रथम आगरा मंडल दूसरे पर झांसी मंडल रहा। जबकि तीसरा स्थान मेरठ मंडल ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक झांसी प्रयागराज क्षेत्र रहे। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मलखंभ के महत्व पर प्रकाश डाला ,उन्होंने कहा कि आज मोबाइल के युग में छात्र छात्राएं खेल रहे हैं तथा अपने घर से बाहर खेलने जा रहे हैं ये बहुत बड़ी बात है। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar New...