झांसी, जुलाई 2 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता आधुनिक खेती की ओर बढ़ते कदमों के बीच गांव देवरीघाट व बरुआमाफ के मौजे में मचान विधि से की जा रही सब्जियों की खेती ने कमाल कर दिया। दूर-दराज के किसान इसके गुर सीखने को उतावले हैं।

किसानों की कहानी भदरवारा के प्रगतिशील कृषक बंटी कुशवाहा, जयराम, सुरेश, प्रागीलाल आदि किसानों ने बताया कि उन्हें वर्षों से सब्जी की खेती का शौक रहा है। इस बार कृषि एवं उद्यान, औद्यानिक विभाग के विशेषज्ञों की सलाह पर उन्होंने पारंपरिक पद्धति के बजाय मचान विधि अपनाई है। शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे है, जिससे अन्य किसानों का भी इस तकनीक के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और घटती कृषि योग्य भूमि के बीच कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन लेना समय की आवश्यकता बन गया है। मचान विधि में लौकी, करेला, खीरा,...