झांसी, सितम्बर 18 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा आगासोद-बीना थर्ड लाइन कार्य स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने झाँसी-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन के लगभग 9 किलोमीटर के शेष भाग में चल रहे इंजीनियरिंग एवं सिविल कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को पूर्ण संरक्षा मानकों के साथ यथासंभव तीव्र गति से 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग तथा अन्य शेष कार्य संबंधित विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा की। कार्य की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस शेष भाग के पूर्ण होने के साथ ही धौलपुर से बीना तक तीसरी लाइन का कार्य पूर्ण रूप से संपन्न हो जाएगा, जिससे इस महत्वपूर्ण रेलखंड की लाइन क्ष...