झांसी, अक्टूबर 4 -- Jhansi News: झांसी। रविवार को ग्वालियर -कानपुर बाईपास हाईवे रोड स्थित सनफ्रान अशोक सिटी में ग्रीन होम्स सिटी पुलिस चौकी के सामने स्थित मां दुर्गा माता मंदिर से मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए 108 कलश सिर पर रखकर चल रही थीं। बग्घी पर श्री संकट मोचन सरकार पीठाधीश कथा व्यास ऋषि जी सरकार विराजमान थे। कथा पारीक्षत निशी - संजय चौरसिया सिर पर श्रीमद भागवत पुराण धारण किए थे। डीजे और ढोल नगाड़े की धार्मिक धुनों पर भक्तगण भक्ति भाव से नाचते गाते हुए चल रहे थे। श्री दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ कलश यात्रा पूरी कालोनी में भ्रमण उपरांत कथा स्थल पर संपन्न हुई। मंगल कलश यात्रा उपरांत श्री संकट मोचन सरकार पीठाधीश कथा व्यास श्री ऋषि जी सरकार द्वारा प्रथ...