झांसी, जुलाई 22 -- Jhansi News: झांसी। भूजल सप्ताह के समापन पर नागरिक सुरक्षा वार्डन ने श्रमदान किया और शपथ ली कि हर बार भूजल को बचाने के लिए प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी /नियंत्रक नागरिक सुरक्षा झांसी गौरांग राठी के आदेश पर कई अन्य मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा कोर के मुख्यालय पर वार्डनो द्वारा श्रमदान किया गया। सामूहिक रूप से जल संरक्षण की शपथ भी ली। आमजन से अपील भी की गई कि जल को व्यर्थ ना बहाए, अगर हम अन्य को को जल की बर्बादी करते देखे तो उन्हें अवश्य टोके और एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।इस दौरान प्रभारी डिवीजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ,डिवीजनल वार्डन रिजर्व अतुल अग्रवाल किलपन ,घटना नियंत्रण अधिकारी प्रगति शर्मा, जुगल किशोर कुशवाहा ,राकेश पांचाल ,कुसुम कैथवास, विशाल श्रीवास, अनिल कुशवाहा, नीलम शर्मा आदि ने श्रमदान किया और जल बच...