झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: झांसी। लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं। तालाब लबालब भर गए हैं, जबकि खेतों में पानी भरने से तिली, मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। कस्बा लुहारी के कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर दो से तीन फीट तक भर गया है। बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को कस्बा लुहारी में स्थानीय लोगों ने साथियों मुन्नालाल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, उत्तम श्रीवास, प्रशांत सेठ, पंकज अहिरवार, जनक पाल सिंह, शक्तिमान, सोनू अहिरवार, जितेंद्र साहू, पुष्पेंद्र अहिरवार एवं पूर्व प्रधान चंद्रभान श्रीवास के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: झांसी में बारिश का कहर, सुखनई नदी उफान पर भ्रमण के दौरान विद्यालय के पास से ...