Jhansi News: भरोसा माइनर में पानी छोड़ने की उठी आवाज
झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी (मोंठ)। क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा न होने के कारण धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए भरोसा माइनर और विद्युत आपूर्ति पर निर्भर हैं। लेकिन माइनर में पानी न आने तथा क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर आवाज ऊंची होने लगी है। समस्या को लेकर भरोसा, छपार एवं आसपास के ग्रामीणों ने जिला एवं क्षेत्रीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही भरोसा माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की रोपाई प्रभावित होगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। आनंद कुमार गुप्ता, हर प्रसाद राजपूत, पंकज राजपूत, राजीव राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों ने बेतवा प्रखंड (डिवीजन) झांसी, जिला प्रशासन एवं क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.