झांसी, जुलाई 14 -- Jhansi News: झांसी। महानगर में गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर से 16 जुलाई गुरुवार को शाम पांच बजे से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय नौराई , पंडित पीयूष रावत, भाजपा वरिष्ठ नेता मनमोहन गेडा ने बताया कि ब्रह्म पुराण, नारद पुराण, स्कंद पुराण आदि धर्मग्रंथों में भगवान जगन्नाथ जी की महिमा व भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का वर्णन है। रथयात्रा में श्रद्धा भक्ति भाव से शामिल होने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी का मंदिर 186 वर्ष पुराना है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल : धूमधाम से 16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्व...