झांसी, अक्टूबर 14 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रानी के शहर पर दुर्गा महोत्सव का रंग चढ़ा है। बुधवार को अष्ट भुजाओं वाली ब्रह्मांड की रचयिता मां कूष्माण्डा घर-घर पूजी गई। प्राचीन मठ, मंदिरों, सिद्धपीठों पर भोर से आस्था का मेला लगा रहा। रविवार अधिकांश मंदिरों में पैर रखने की जगह तक न रही। भोर पूजन-श्रृंगार, मंगल के बाद भर मैया के द्वारे मंत्रोच्चारण, जाप-पाठ और भजन कीर्तन हुए। जिस पर भक्त खूब थिरके। भक्तों ने मां को फल-फूल, प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि मांगी। वहीं गुरुवार को इच्छाओं की पूर्ति करने वाली मां स्कंदमाता चहूंओर पूजी जाएंगी। सुबह पानी वाली धर्मशाला स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर, श्री श्री गायत्री शक्ति पीठ, श्री श्री लहर सिद्धपीठ, श्री श्री काली सिद्धपीठ, खंडेराव गेट स्थित पंचकुइयां वाली माता, शिवपुरी रोड स्थित करौंदी वाली माता...