झांसी, अक्टूबर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। दो दिनों से लापता 74 वर्षीय वृद्ध का शव गांव बराठा में पीपा पुल के पास बेतवा नदी के पानी के उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वह दवा लेने घर से निकले थे।

पुलिस की कार्रवाई वहीं बड़ागांव थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना शाहजहांपुर व हाल बराठा के रहने वाले 74 वर्षीय मंशाराम राजपूत किसी रिश्तेदार के यहां गमी में गए थे। बीती 5 अक्तूबर को वह दवा लेने के लिए झांसी को निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे तो देर शाम परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश की। नाते-रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। फिर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। अभी पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। तभी मंगलवार की देर रात ग्रामीण बेतवा नदी पर बने पीपा पुल के पास से लोग निकल रहे थे। तभी उन्...