झांसी, अक्टूबर 9 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया हे। करीब 10 दिन पहले मौत के बाद गर्भवती महिला का शव परिजनो ने बेतवा में बहा दिया। शनिवार को ब्रह़मभोज से पहले उसकी लाश पानी में उतराती मिली। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब दोबारा उसका अंतिम संस्कार होगा। चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव औपारा डेरा के रहने वाले उमाशंकर राजपूत किसान हैं और मजदूरी भी करते हैं। उनकी 32 वर्षीय पत्नी झिल्ली राजपूत गर्भवती थी। रिश्तेदार पहलवान सिंह ने बताया कि बीती 29 सितंबर को झिल्ली की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, आराम नहीं हुआ। इसके बाद उसे झांसी ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुं...