झांसी, अक्टूबर 7 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता । अब रबी की तैयारियों में किसान जुटे हुए है। कुछ ही समय बाद किसान खेतों में बुआई करेंगे। बुंदेलखंड के किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों की राय है कि वह उन्नत प्रजाति की सरसों बोएं तो उन्हें अधिक फायदा मिल सकेगा। सरसों की बुआई 20 अक्टूबर से लेकर 15 नवम्बर तक बो सकते है। कहा कि किसान नाइट्रोजन की मात्रा भी उचित प्रयोग करें। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने रबी मौसम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सरसों रबी मौसम की प्रमुख तिलहनी फसल है और बुंदेलखंड क्षेत्र में इसकी बुवाई के लिए 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का समय उपयुक्त है। वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर किसान कम लागत में अच्छा उत्पादन प्राप्त क...