झांसी, सितम्बर 29 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। फर्जी कागज तैयार कर पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। जबकि पीड़िता से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। यही नहीं उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। यह आरोप पीड़ित महिला ने लगाए हैं। उसने थाने में शिकायत की है। नबाबाद थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांसी के राजपूत कॉलोनी स्थित एक गार्डन के पास रहने वाली रश्मि ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह साल 2011 में बरुआसागर के गांव धबारा निवासी चरण सिंह के साथ हुआ था। प्रताड़ना को लेकर वह अपने पति से अलग रहने लगी। आरोप लगाया कि भरण पोषण का न्यायालय में मुकदमा भी दायर ककराया था। जिसमें उसक...