झांसी, जुलाई 9 -- Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में गुरुवार को महोबा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया। सघन जांच के चलते बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा बाहर निकलने नहीं दिया गया। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही तथा महोबा स्टेशन की टिकट खिड़की पर टिकट लेने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 19665 खजुरा...