झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी। विद्युत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिजारी बुजुर्ग पर सुरक्षा उपकरण बांटे गए। अवर अभियंता अरुण कुमार ने लाइनों पर काम करने वाले नियोजित कार्मिकों को विभिन्न सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए। अवर अभियंता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लाइनमैनों एवं विद्युत कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि कार्य के दौरान होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसी क्रम में कार्मिकों को विद्युत हेलमेट, इंसुलेटेड दस्ताने, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी शूज, अर्थ मैट, सेफ्टी बेल्ट, अर्थ डिस्चार्ज रॉड, ब्रास अर्थ चेन, एलवी टेस्टर, टूल किट, रेडियम जैकेट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने सभी कार्मिकों से प्रत्येक कार्य के दौ...