झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। बबीना कस्बे में बाल मजदूरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे श्रम विभाग के अधिकारी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बबीना कस्बे में श्रम परिवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ बाल मजदूरी की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। सूचना थी कि कल्याणी ज्वेलर्स पर एक नाबालिग बच्चे से मजदूरी कराई जा रही है। आरोप है कि जांच के दौरान अधिकारी और उनकी टीम को दुकान में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी की गई। घटना के बाद श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बबीना थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कल्याणी ज्वेलर...