Jhansi News: बारिश से मकान क्षति सर्वे में लापरवाही का आरोप
झांसी, सितम्बर 8 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के गरौठा में लगातार हुई बारिश से फसलों और मकानों को हुए नुकसान के बाद अब प्रशासनिक सर्वे पर सवाल खड़े हो गए हैं। युवा नेता बासुदेव द्विवेदी ने बारिश से गिरे और क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम के निर्देश के बावजूद कई प्रभावित परिवारों का निष्पक्ष सर्वे नहीं किया गया। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोबारा सर्वे और पात्र गरीब परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है। बताया, गांव नागर में बारिश के कारण कई गरीब मजदूरों, किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों के मकान गिर गए या क्षतिग्रस्त हो गए। इसी समस्या को लेकर बासुदेव द्विवेदी ने 31 अगस्त को किसानों की फसल खराब होने सहित अन्य समस्याओं के साथ क्षतिग्रस्त मकानों का मुद्दा भी एसडीएम गरौठा के सामने उठाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.