झांसी, अक्टूबर 5 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी-उन्नाव बालाजी मार्ग पर भोजला मंडी के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बृजेंद्र अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पिता-पुत्र ओरछा के बरगाय गांव से इलाज के लिए दतिया जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लखन को मृत घोषित कर दिया। बृजेंद्र की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है。

हादसे का विवरण ओरछा (मप्र) के गांव बरगाय के रहने वाले 53 ...