झांसी, सितम्बर 6 -- Jhansi News: झांसी। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान हैं। वहीं बरुआसागर के ग्राम पंचायत फुटेरा में इन दिनों नाले से लगातार दिख रहा मगरमच्छर दहशत फैला रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वह अपने जानवरों और बच्चों को बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। कभी भी मगरमच्छ पानी से बाहर आ जाता है और कुछ देर पानी में चला जाता है। ग्राम पंचायत फुटेरा के हाईवे पुलिया फुटेरा माता मंदिर हनुमान खिराक रोड किनारे नदी से निकलकर मगरमच्छ दिखने से दहशत का माहौल है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह ने उपनिरीक्षक विशेष पाल सिंह को मौके पर भेजा। लेकिन, तब तक मगरमच्छ पानी में चला गया। पुलिस ने लोगों से सतर्क होने को कहा है। बताया, पानी के करीब न जाएं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से मगरमच्छ हर रोज निकल रहा है और चला जाता है। रविवार को वन...