झांसी, जुलाई 10 -- Jhansi News: झांसी। बबीना के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क मार्ग 173 लाख का मिला है। जिससे ग्रामीणों के लिए अब रास्ता सुगम होगा। यह मार्ग हीरापुर से बुडपुरा होते हुए हरपालपुर तक का है। बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़क निर्माण हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा नया मार्ग बनाया गया है। यह सड़क 1 करोड़ 73 लाख 7 हजार से बनाया गया है।हीरापुर, बुडपुरा और हरपालपुर सहित अनेक मजरों को मिला सीधा लाभइस नवनिर्मित सड़क से सबसे बड़ी राहत इन सुदूर अंचलों में रहने वाले हजारों परिवारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को मिली है। सड़क निर्माण से हीरापुर, बुडपुरा, हरपालपुर सहित आसपास के मजरों के लोगों को मार्ग मिला है। बारिश के दिनों में दिक्कतें नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...