झांसी, अक्टूबर 14 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। गहरी होते रात, ..हजारों की मौजूदगी, बजते..बने दूल्हा छवि देखो भगवान की दुल्हन बनी सिया जानकी, और थिरकते बुंदेले। मंगलवार की देर रात श्री सदर बाजार रामलीला कमेटी के बैनर तले बारात निकाली गई तो पूरा माहौल झूल उठा। जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई। भक्तों ने फूलों की बारिश की। मंगलवार की देर रात होटल चौराहा पर से बारात का आगाज हुआ। अतिथियों ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का तिलक किया। इसके बाद पूजन किया गया। आरती उतारी गई। फिर बारात शुरू हुई। बारात के आगे डीजे बज रहा था ढोल-नगाड़ों पर भक्त जमकर थिरके। होटल चौराहा बारात आगे बढ़ी तो और बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो गए। राम बरात में भगवान शिव, पार्वती, सीता सहित अन्य भगवानों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। ...