झांसी, अगस्त 30 -- Jhansi News: झांसी। ग्राम बड़ोखरी में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता में बहू-बेटी सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित महिलाएं एवं बेटियां मौजूद रहीं। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह सेंगर उप निरीक्षक राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...