झांसी, जुलाई 18 -- Jhansi News: झांसी। थाना उल्दन क्षेत्र की बंगरा चौकी अंतर्गत गांव सप्तवारा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव स्यावनी की बड़ी संख्या में भैंसे खेतों में घुस गईं और हरी-भरी फसलों को नुकसान पहुंचाने लगीं। जिससे किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने भैंसों को ले जाकर एक बाड़े में बंद कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 15 दिनों से भैंसों का झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलें चर रहा है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने थाने मेंं पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। जिसमें किसान नवीन कुमार, जगदीश प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, अनु, रंजीत कुमार, संतोष पटेल, हुकुम, मानसिंह, दयाराम सहित अन्य ने आरोप लगाया कि हर साल स्यावनी गांव की भैंसें तालाब पार कर सप्तावरा के खेतों में पहुंच जाती हैं और बिना किसी रखवाली के घूमती रहती ...