झांसी, जुलाई 9 -- Jhansi News: झांसी। रानी के शहर झांसी में शादी का झासा देकर साइबर ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ। नबाबाद थाना व साइबर क्राइम टीम ने 9 युवतियों समेत 11 गिरोह के सदस्यों को धर-दबोचा। इनके पास से जेवरात, मोबाइल फोन, मैकबुक, कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बायोमैट्रिक मशीन समेत करीब 9 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने करीब सात 7 बैंकों के सात खातों में 41 लाख रुपए के लेनदेन के दस्तावेज बरामद किए हैं। जिन पर फ्रीजिंग की कार्रवाई की जा रही है। राय कॉलोनी स्थित एक मकान में फर्जी फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इसकी पुलिस को सूचना मिली थी। अपर नगर मजिस्टे्रट से अनुमति मिलते नबाबाद थाना पुलिस व क्राइम टीम एक मकान में पहुंची। जहां पुलिस को देख खलबली मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि मौक...