झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी। गुमनावारा में किराये के मकान में पत्नी संग रहने वाले मजदूर का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे पर झूलता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेडीकल कालेज भेज दिया है।ललितपुर के चांदरा पूराकला में रहने वाला 27वर्षीय मुकेश प्रजापति पत्नी संग नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। परिजनों की माने तो रात में मुकेश काम से लौटा और खाना खाकर सो गया। सुबह पत्नी उठी तो देखा मुकेश का शव फंदे पर झूल रहा है।यह देख पत्नी चीख उठी। चीखने की आवास से आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गएमामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया मुकेश के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो स...