झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। शादी के बाद दोनों खुश हैं। वहीं युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है। आरोप लगाया कि मायकेवाले पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध शिकायत पत्र दे रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। झांसी की रहने वाली नेहा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है और उसने 14 जुलाई को अपनी इच्छा से सोनू निवासी राजापुर, थाना रक्सा से विधि-विधान के साथ विवाह कर लिया है। बताया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही है। बताया उसके मायके पक्ष की ओर से पति या ससुरालवालों के खिलाफ कोई शिकायत या प्रार्थना दिया जाए तो उसे नि...