झांसी, जुलाई 12 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के बंगरा क्षेत्र से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है। निमोनी गांव की सपना परिहार और रतौसा गांव के लेखराज अहिरवार ने परिवार की सहमति के बिना घर छोड़कर शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस तरह के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। निमोनी गांव की रहने वाली सपना परिहार और रतौसा गांव के निवासी लेखराज अहिरवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने कथित तौर पर परिवार की सहमति के बिना घर छोड़कर विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो और शादी से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में पुलिस...