झांसी, जुलाई 25 -- Jhansi News: झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। रेलवे कॉलोनी में महिला को बचाने में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के बाद स्टेयरिंग-केबिन के बीच में फंसकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक घंटे बाद बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। धौलपुर (राजस्थान) निवासी पवन ट्रक चालक है। बीती देर रात वह आगरा से माल लेकर रेलवे कोच नवीनीकरण फैक्ट्ररी आया था। यह से माल अनलोड कर वापस जा रहा था। जैसे ही वह केंद्रीय विद्यालय सड़क पर पहुंचा, तभी अचानक एक स्कूटी सवार महिला आ गई। उसे बचाने में उसने स्टेयरिंग घुमा दी। जिससे उसका ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सामने खड़े पेड़ से टकराता हुआ बिजली के खंभे में घुस गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्र...