झांसी, सितम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । कस्बा सकरार के ग्राम अड़जार स्थित मौनी महाराज आश्रम अड़जार धाम में श्री श्री 1008 मौनी महाराज जी की दशमी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय हवन कार्यक्रम का सोमवार को विधि-विधान से समापन हुआ। हवन की पूर्णाहुति के बाद आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महंत पं. श्री सीताराम दास महाराज की देखरेख और ग्रामवासियों के जनसहयोग से 03 सितंबर से 07 सितंबर तक पंचदिवसीय हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आयोजन स्...