Jhansi News: पुलिस लाइन में रोपे गए छायादार पौधे
झांसी, जुलाई 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। पर्यावरण सप्ताह के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधे रोपे गए। उनकी रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्ष निवि मूर्ति, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं अधिक से अधिक पौधरोपण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.