Jhansi News: पुराना पेड़ गिरा, खंभे टूटे, बाइकें हुई क्षतिगस्त
झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी (समथर) समथर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित अग्गा बाजार में नगर पालिका कार्यालय के सामने करीब 150 साल पुराना इमली का पेड़ भर-भराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन बिजली के खंभे धराशाई हो गई। वहीं तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। यही नहीं खंभे गिरने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद पूरा इलाका दहल उठा। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। आम बाजार में करीब 150 साल पुराना इमली का पेड़ था। शुक्रवार केा यहां माहौल सामान्य था। तभी अचानक तेज आवाज हुई और भर-भराकर पेड़ जमीन पर गिर गया। जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। चश्मदीदों के मुताबिक पेड़ की चपेट में आने से तीन बिजली पोल और सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.