Jhansi News: पिकअप ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत
झांसी, जुलाई 23 -- Jhansi News: झांसी (चिरगांव)चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। बरल कट पर गुरुवार तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र के गांव टाडा निवासी महेंद्र यादव गुरुवार को अपने एक गांव के ही साथी के साथ चिरगांव की तरफ आ रहा था। जैसे वह बाइक लेकर बरल कट पर पर पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं महेंद्र और उसका दोस्त गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.