झांसी, अगस्त 30 -- Jhansi News: झांसी। गुजरे, 48 घंटे से बारिश नहीं हुई। पर, बांधों में आए जबर्दस्तद पानी के बाद निकासी बरकरार है। रविवार भी पारीछा, ढुकुवां, लहचूरा, बड़वार बांध का जलस्तर 100 प्रतिशत रहा है। बांध फुल होने से आसपास के क्षेत्र अलर्ट है। वहीं पानी की निकासी की जा रही है। रविवार को सबसे अधिक परीछा बांध से 75,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके बाद राजघाट भी पानी से भरा हुआ है। इससे 60,839 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बारिश वजह से ढुकवां में अधिक पानी आ गया है। यह फुल है। रविवार को इससे 53,861 क्यूसेक डिस्चार्ज्ड किया जा रहा है। माताटीला बांध से 53,106 क्यूसेक से भी भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। यहीं नहीं पिछले 24 घंटों में ढुकवां बांध क्षेत्र में सर्वाधिक 465 मिमी और डोमगरी बांध क्षेत्र में 317 मिमी बारिश दर्...