झांसी, जुलाई 10 -- Jhansi News: झांसी। नन्दनपुरा तिराहे से दीन दयाल नगर को निकली सड़क हादसे का दावत दे रही है। महीने पहले घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से पाइप बिछाने को खोदी गई सड़क मिट्टी पूरकर बंद कर दी। अब उखड़ी एपेक्स, गहरे गड्ढे जानलेवा हो गए। हालात यह है कि आए दिन वह लोग अस्पताल पहुंच जाते हैं तो वाहन मैकेनिक के यहां। रहवासी संभलकर चल रहे हैं। उन्हें सड़क की मरम्मत का इंतजार है। बारिश के बाद सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुहाल हो रहा है। गड्ढों में पानी भर जाता है। गुजरे दिनों हुई तेज बारिश से सड़क तलैया बन गई। इसमें घुटनों तक पानी भर गया। कई वाहन चालक तो गिरकर चोटिल हो गए। क्षेत्र के मुन्नालाल कुशवाहा बताते हैं कि नंदनपुरा तिराहा से दीनदयाल नगर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। करीब ...