झांसी, नवम्बर 5 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। किसान एक बार फिर परेशान है। उन्हें खाद की जरूरत है और इसके लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बबीना रूरल स्थित सहकारी समिति पर गुरुवार खाद के लिए तड़के से किसानों की कतारें लगी रहीं। वहीं अव्यवस्थाओं पर ग्रामीण झल्ला उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि न यहां पीने का पानी है और न ही कोई अन्य सुविधा। एक दिन पहले कागज जमा करने के बाद भी अब तक नंबर नहीं आया है। भूखे प्यासे किसान खाद के लिए खड़े रह जाते हैं। लेकिन, उनका नंबर तक नहीं आ रहा है। बबीना रूरल स्थित सहकारी समिति पर बबीना रूरल, रसीना, सिमरिया, लहार, ठकुरपुरा, कोटि , नयाखेड़ा ,शेखर सहित गांव-देहातों के बड़ी संख्या में किसान जुडे हैं। गुरुवार को यहां दूर-दराज से ग्रामीण खाद लेने पहुंचे। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक दिन पहले ही आवश्यक कागजात जम...