झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता सड़क पर मोटरसाइकिल के पास पटाखे चलाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इस बात से नाराज चार युवकों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घासमंडी स्थित वैधराज मोहल्ला निवासी नरेंद्र गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह घर से भांडेरी गेट की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवक उनकी मोटरसाइकिल के पास पटाखे चला रहे थे। उन्होंने युवकों को मोटरसाइकिल के पास पटाखे चलाने से मना किया तो आरोपी नाराज हो गए।आरोप यह भी पढ़ें- Moradabad News: पटाखे छोड़ने से मना करने पर मारपीट कर चाकू से किया घायल है कि इसके बाद मनोज, मनोज के बेटे बालकिशन, संजीव शर्मा और पृथ्वी ...