झांसी, अगस्त 12 -- Jhansi News: झांसी संवाददाता पटरी दुकानदारों को हटाने के विरोध में बुन्देलखंड क्रांति दल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिह पाल ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें पटरी दुकानदारों को हटाए जाने का विरोध दर्ज कराया। कहा कि पहले दुकानदारों की बात सुननी चाहिए इसके बाद ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए। सीपरी बाजार सब्जी मंडी के गरीब पटरी दुकानदारों को नगर निगम झांसी द्वारा जबरन हटाने के प्रयास के विरोध में आज बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सीपरी बाजार सब्जी मंडी लगभग 50 वर्षों से संचालित है और सैकड़ों गरीब परिवारो की आजीविका इससे जुड़ी है। भारत सरकार के पथ विक्रय आजीविका संरक्षण अधिनियम, 2014 एवं उत्तर प्रदेश के वर्ष 2017 के संबंधित प्राव...