झांसी, सितम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। अब संभागीय विभाग जाग चुका है और नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी करेगा। सख्ती से उन नाबालिगों पर रोक लगाएगा जो दो पहिया वाहन से स्कूलों तक पहुंचते है। बिना परमिट वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। मिशन सेफ फ्यूचर" के अंतर्गत जनपद में संचालित समस्त स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण कराया गया। इस दौरान अनफिट एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन न करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग, झांसी द्वारा विशेष टीम गठित कर जनपद के 161 विद्यालयों में संचालित 514 स्कूली वाहनों का संबंधित विद्यालयों में जाकर भौतिक सत्यापन/निरीक्षण कराया गया。

निरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान 48 स्कूली वाहनों की मॉडल कंडीशन/आयु सीमा पूर्ण प...