झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। रविवार को तमाम अनुदेशकों ने अनशन किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश है तो हमारा नियमितीकरण किया जाए और एरियर भी दिया जाए। इसी विषय को लेकर अनशन पर देर तक डटे रहे। अनुदेशकों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने हेतु संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ''परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति'' द्वारा पिछले 5 रविवार से लगातार क्रमिक अनशन किया जा रहा।​इसी क्रम में अनशन जारी रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रिंस चौधरी सौरभ,प्रेम प्रकाश,राजेश वर्मा, यशपाल, शेर सिंह, सर्वेश, राजेश नागर,कप्तान सिंह, रवीन्द्र गौतम,पृथ्वीराज, सुरेन्द्र कुशवाहा, संदीप चौधरी, शिशुपाल संजीव सोनी, अरविंद गाता,अनुराग शर्मा,हरेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र, भ...