झांसी, जुलाई 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल के पास एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए ले गए और घंटों बाद मरीज आईसीयू में लिटा गए। वह डॉक्टर पर एफआईआर की मांग पर अड़ गए। वहीं पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला तालपुरा एवट मार्केट निवासी नफीस की 40 वर्षीय पत्नी रिजवाना की हालत ठीक नहीं थे। परिजन मेडिकल के पास एक एक प्राइवेट अस्पताल में गए। उसे पित्त की दिक्कत थी। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन करना होगा। सोमवार को उसका ऑपरेशन शाम छह बजे उसे रिजवाना को ऑपरेशन थियेटर में ले गए। इसके बाद बाहर नहीं निकाला। इस बीच परिजनों ने पूछताछ की तो स्टाफ झल्ल...