झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिंगार गांव निवासी एक बुजुर्ग जानवरों के बाड़े की ओर जाते समय रास्ते में बह रहे नाले के तेज पानी में बह गए। देर रात तक पुलिस और परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह बुजुर्ग का शव नाले में फंसा हुआ बरामद हुआ। गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंगार गांव निवासी 75 वर्षीय किशोरी लाल अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जानवरों के बाड़े में गए थे। रास्ते में एक नाला पड़ता है, जिसमें लगातार बारिश के चलते करीब 5 से 6 फीट तक पानी का तेज बहाव था। आशंका है कि नाला पार करते समय किशोरी लाल पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग की तलाश शुरू की गई। देर रात तक ख...