झांसी, अगस्त 30 -- Jhansi News: झांसी। एरच थाना क्षेत्र के गांव ढिकौली में शुक्रवार को दोस्तों के साथ नहाते वक्त बड़ा मगरमच्छ स्नातक के छात्र को बेतवा नदी में खींचकर ले गए था। वहीं शनिवार तक युवक का पता नहीं चल सका। रेस्क्यू किया गया। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। वहीं बेटे के लिए परिजन बिलख पड़े। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव ढिकौली के रहने वाले तकदीर यादव का 21 वर्षीय बेटा व स्नातक का छात्र रणवीर यादव शुक्रवार को सुबह रक्षाबंधन पर्व मनाने कानपुर से घर आया था। वह रिश्ते में चचेरे चाचा कल्लू, पड़ोस के दोस्त अभिषेक, संजय, दीपक के साथ पास से निकले बेतवा नदी में नहाने गया था। तभी पैर फिसलने से गिरे रणवीर को खींचकर जबड़े में दबाकर मगरमच्छ ले गया था। आनन-फानन में उपजिलाधिकारी सुनील ...