Jhansi News: नदी क्षेत्र में आवासीय नक्शे स्वीकृत न किए जाएं
झांसी, जुलाई 31 -- Jhansi News: झांसी। कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंज नदी के संरक्षण को लेकर डीएम गौरांग राठी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में नदी क्षेत्र में आवासीय नक्शे स्वीकृत न किए जाएं। उन्होंने एनजीटी गाइड लाइन की भी चर्चा की। साथ ही नदी संरंक्षण के लिए समिति गठित की। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, उसमें वर्षभर जल प्रवाह बनाए रखने तथा पर्यावरणीय संतुलन को संरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। पहुंच नदी के कैचमेंट एरिया तथा जल भण्डारण क्षमता की जानकारी ली। रेलवे को कितना पानी दिया जाता है, पर भी विस्तृत चर्चा की।
समिति गठन जिलाधिकारी ने नदी संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.