झांसी, जुलाई 11 -- Jhansi News: झांसी। मऊरानीपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे दुकान निर्माण कार्य का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। छोटे दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानें हटाकर नई दुकानें बनाई जा रही हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। विरोध के बाद दुकानदार शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। मामला टीकमगढ़ बस स्टैंड स्थित पावर हाउस के बाहर का है, जहां नगर पालिका परिषद द्वारा नई दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के लिए एक सब्जी विक्रेता का सामान जबरन बाहर रखकर उसकी झोपड़ी हटा दी गई। इससे नाराज छोटे दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बिना उचित व्यवस्था किए वर्षों से रोजगार कर रहे लोगों को हटाया जा रहा है, जिससे उनके पर...